Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बीजेपी विधायक बंशीधर भगत की फिसली जुबान, हिंदू देवी-देवताओं पर की अपमानजनक टिप्पणी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बीजेपी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत एक बार फिर चर्चा में है। जिसमें वह अपने विवादित बयान को लेकर विवादों में घिरे हैं।

भाजपा विधायक ने कह दी यह बात-

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बाल विकास विभाग की ओर से हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित निजी बरातघर में बालिकाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित कर विवादित बयान दिया। जिसमें उन्होंने हिंदू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और छात्राओं के बीच कहा जब विद्या मांगने की बारी आती है तो सरस्वती को पटाओ, धन चाहिए तो लक्ष्मी को पटाओ और अगर शक्ति चाहिए हो तो दुर्गा को पटाओ। इसके अलावा बंशीधर भगत ने भगवान शिव और भगवान विष्णु को लेकर भी विवादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि एक पुरुष भगवान शिव हैं, जो हिमालय पर जाकर पहाड़ पर ठंड में पड़े हुए हैं, ऊपर से उनके सिर पर सांप बैठा हुआ है और ऊपर से पानी पड़ रहा है, यहां तक कि भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं, आपस में विचारों की बात भी नहीं होती है

सोशल मीडिया पर विडियो वायरल-

यह विडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आने के बाद विधायक बंशीधर भगत ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत समझा जा रहा है।

Exit mobile version