Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तीन‌ साल से ममता की तलाश में भटक रहे हैं परिजन, की सीबीआई जांच की मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार अंकिता भंडारी को‌ न्याय दिलाने को‌ लेकर लोग‌ प्रर्दशन कर रहे हैं।

ममता की तलाश-

इसी बीच एक खबर सामने आई है। जिसमें उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल से 3 वर्षों से लापता ममता जोशी बहुगुणा का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। ममता 25 नवंबर 2019 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसके बाद से परिवार ‌उसकी तलाश के लिए भटक रहा है। जिसमें परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है।

सीबीआई जांच की मांग-

जानकारी के अनुसार परिजनों ने नवंबर 2019 में श्रीनगर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक ममता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस भी एक साल पहले फाइनल रिपोर्ट लगाकर घटना से जुड़ी फाइल कोर्ट भेज चुकी है। अधिवक्ता चंद्रभान तिवारी ने बताया कि ममता जोशी बहुगुणा प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीनगर की ओर से पुलिस को मामले में फिर से जांच करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से लगाए गए क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया गया है। इस मामले की सीबीआई जांच की मांग हो रही है।

Exit mobile version