Site icon Khabribox

उत्तराखंड में आज करवाचौथ में कब निकलेगा चांद, ज्योतिषाचार्य से जानें

आज 13 अक्टूबर है। आज करवाचौथ का व्रत है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को है।

करवाचौथ व्रत-

इस दिन सुहागिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पूरी निष्ठा के साथ दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। फिर रात्रि में चंद्रमा की पूजा कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की मिसाल है। करवा चौथ की पूजा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए। 13 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 01 मिनट से रात 07 बजकर 15 मिनट तक पूजा की जा सकती है। महिलाओं को पूजा के लिए पूरा 1 घंटा 14 मिनट का समय मिलेगा।

जानें कब निकलेगा चांद-

ज्योतिषाचार्य डा. सुशांतराज के मुताबिक, करवाचौथ की पूजा का समय शाम 06:01 बजे से देर शाम 07:15 बजे तक है। उत्तराखंड में चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 19 मिनट पर है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवाचौथ व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी।

Exit mobile version