उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित भगवान बद्री विशाल के विशेष दर्शन के लिए उघोगपति मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम पंहुचे।
मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम के किए दर्शन-
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के प्रमुख मुकेश अंबानी ने भगवान बद्री विशाल की खास पूजा-अर्चना की तथा देश की खुशहाली की कामना की। जिसके बाद वह केदारनाथ धाम भी गए। वहीं मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम समिति को 5 करोड़ रुपये दान में दिए।