Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, अंकिता हत्याकांड पर कहीं यह बात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड पर लोगों में काफी आक्रोश है। वही
अंकिता भंडारी हत्याकांड और बंशीधर भगत द्वारा देवी देवताओं पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस ने देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में विरोध प्रदर्शन किया।

सरकार का किया घेराव-

इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और जमकर निशाना साधा।‌ इस दौरान कांग्रेसियों ने पूछा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले पर बीजेपी की नेत्रियां क्यों मौन है? वहीं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बंशीधर भगत द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान करने का भी विरोध किया।

Exit mobile version