उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। काशीपुर फायरिंग कांड में जान गंवाने वाली गुरप्रीत कौर के पति व बीजेपी नेता गुरताज सिंह भुल्लर ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
कहीं यह बात-
इसके अलावा उन्होंने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया है। जिसने कहा है कि पुलिसवाले नशे में थे और उन्होंने मेरी पत्नी की हत्या कर दी। यूपी पुलिस ने कहा है कि उन्हें बंधक बनाया गया। ये मनगढ़ंत कहानी है। सड़क पर हर जगह कैमरे लगे हुए हैं। उनकी जांच की जाए। बीजेपी नेता और काशीपुर में ब्लॉक प्रमुख गुरताज ने कहा है कि अगर जांच के दौरान मैं गलत पाया जाता हूं तो मुझ पर भी एक्शन लिया जाए। उन्होंने आगे यह भी कहा है कि दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है। इसलिए जांच सच्ची जांच होनी चाहिए।