Site icon Khabribox

देश में नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है। जिसके बाद उत्तराखंड देश में नई शिक्षा नीति सबसे पहले लागू करने वाला राज्य बन गया है।

जानें-

जिस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने रविवार को उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारंभ किया। वहीं उत्तराखंड सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में इसका शुभारंभ किया गया है। बाल वाटिका से प्रारम्भिक शिक्षा में उत्तराखंड ने ही इसकी सबसे पहले शुरुआत की।

Exit mobile version