Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चार महाविद्यालयों की दो दिनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई शुरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पिथौरागढ़ में एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चार महाविद्यालयों की दो दिनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन-

यह प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जिसमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और द्वाराहाट महाविद्यालयों के 30 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें प्रतियोगिता के अंडर 54 किलो भार वर्ग बालक वर्ग में बागेश्वर महाविद्यालय के विवेक शाह ने अल्मोड़ा महाविद्यालय के अनुज भट्ट को हराया। अंडर 58 किग्रा वर्ग में द्वाराहाट महाविद्यालय के करन शाह ने पिथौरागढ़ महाविद्यालय के करन राज और बागेश्वर महाविद्यालय के विवेक सिंह नेगी ने अल्मोड़ा महाविद्यालय के अंकित को हराया। जिसका आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Exit mobile version