Site icon Khabribox

रानीबाग में खाई में गिरा अल्मोड़ा को आ रहा पेट्रोल डीजल से भरा टैंकर, चालक की मौत

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी से बाड़ेछीना (अल्मोड़ा) जा रहा पेट्रोल और डीजल से भरा टैंकर रानीबाग में खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

खाई में गिरा टैंकर-

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब दस बजे बेलबाबा स्थित पेट्रोलियम डिपो से छह हजार लीटर डीजल और छह हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर अल्मोड़ा के बाड़ेछीना के लिए रवाना हुआ। टैंकर गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) निवासी खुशाल सिंह चला रहा था। जिस पर शनिवार की सुबह करीब दस बजे काठगोदाम पुलिस को किसी ने रानीबाग तिराहा स्थित एचएमटी फैक्टरी से करीब पांच सौ मीटर आगे टैंकर के खाई में गिरे होने की सूचना दी। इस पर मल्ला चौकी प्रभारी फिरोज आलम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देखा तो मौके पर टैंकर गिरा हुआ था और उसमें फंसे चालक की मौत हो चुकी थी। इस घटना की खबर पुलिस ने परिजनों को दे दी है।

Exit mobile version