Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गाय-बकरी को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने ले ली बुजुर्ग चाची की जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चम्पावत में एक भतीजे ने अपनी बुजुर्ग चाची की हत्या कर दी।

बुजुर्ग चाची की हत्या-

जानकारी के अनुसार घटना ग्रामसभा कलीगांव की है। जहां शेखर चंद्र राय ने अपने चचेरे भाई भुवन राय (34) के खिलाफ नशे की हालत में उसकी 80 वर्षीय माता लीलावती देवी के साथ मारपीट कर हत्या करने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। शख्स ने बताया कि भुवन नशे‌ में था और गाय-बछिया को लेकर झगड़ा करने लगा। जिस पर उसने अपनी चाची पर धारदार हथियार से वार किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। वहां बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version