Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां साइबर ठगों की शिकार हुई महिला व उसकी सहेली, लगा 67,700 रूपए का चूना

उत्तराखंड में साइबर ठगों का गिरोह बढ़ता जा रहा है। जो लोगों को झांसे में लेकर ठग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है।

साइबर ठगों का बढ़ता जाल-

मिली जानकारी के अनुसार क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर हिमानी सामंत ने केस दर्ज कराया। जिसमें कहा कि उनके मोबाइल पर आर्ठ मई को अनजान नंबर से कॉल आया। उसने खाते में रकम भेजने का झांसा देकर 15,700 रुपये का चूना लगा दिया। जिसके बाद वह तत्काल अपनी सहेली के पास गईं। उसने फोन करने वाले से संपर्क किया। जिस पर साइबर ठग ने झांसे में लेकर पीड़िता की सहेली से अपने दिए बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा करवा लिए। इस मामले में पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version