Site icon Khabribox

उत्तराखंड: परिवहन निगम ने दीपावली पर बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में कमाएं इतने करोड़

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। दीपावली का पर्व चल रहा है। जिसमें लोग अपने घर यह त्योहार मनाने आ रहे हैं। जिसमें लोग बड़ी संख्या में बसों से सफर कर रहे हैं।

जानें

दिवाली मनाने के लिए आने वाले यात्रियों की रविवार को भीड़ उमड़ गई। परिवहन निगम अफसरों के मुताबिक दिवाली से दो दिन पहले शनिवार को परिवहन निगम की बसों में हजारों की संख्या में यात्रियों ने आवागमन किया। जिसमें परिवहन निगम को मात्र एक दिन में ही 2.62 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि यह आंकड़ा अपने आप में रिकॉर्ड है।‌ इसके अलावा हल्द्वानी से रामगढ़, मुक्तेश्वर, नथुवाखान, गरमपानी, बेतालघाट, अल्मोड़ा, ताकुला, बेरीनाग, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ आदि शहरों के लिए केमू की बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही।

Exit mobile version