उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम विश्वविख्यात है। चारधाम से जुड़ी खबर सामने आई है।
गंगोत्री धाम-
उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आज से समापन की ओर बढ़ेगी। आज सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। अन्नकूट पर्व पर आज गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:01 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा दोपहर 12:05 बजे अपने शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना होगी। डोली एक दिन लंका स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद अगले दिन अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचेगी। शीतकाल के छह महीने मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान रहेगी।