Site icon Khabribox

हल्द्वानी: होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां वनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केमू बस स्टेशन के नजदीक एक होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत-

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद के चमोली ग्राम मुक्तेश्वर निवासी जीवन सिंह (23) पुत्र गंगा सिंह केमू स्टेशन के पास स्थित एक होटल में काम करता था। वह दीपावली के दिन भी ड्यूटी पर था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को जीवन खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया‌। देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसके साथियों ने किसी तरह से एक कमरा खोलकर देखा तो वह बेसुध पड़ा हुआ था। होटल के कर्मचारी उसको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version