Site icon Khabribox

हल्द्वानी: तैराकी में भुवन चंद्र गुणवंत ने जीता गोल्ड मेडल, अब नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में लेंगे हिस्सा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 22 अक्टूबर 2022 को पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में स्पोर्ट्स अकादमी देहरादून में दिव्यांगों की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जो संपन्न हो गई है।

जानें-

जिसमें हल्द्वानी हल्दूचौड़ निवासी भुवन चन्द्र गुणवंत ने S-6 कैटेगरी में तैराकी करते हुए मात्र 1 मिनट 22 सेकंड में 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जिसके बाद अब भुवन चन्द्र गुणवंत आगामी 11, 12 और 13 नवंबर 2022 को आसाम के गुवाहाटी में होने वाली नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version