Site icon Khabribox

उत्तराखंड: लाखों पैकेज की जाॅब छोड़ सेना में कमिशन अधिकारी बनें अभिषेक बडोनी, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर टिहरी
टिहरी गढ़वाल से सामने आई है।

सेना में अधिकारी बनें अभिषेक-

जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल के बुडाकोट निवासी अभिषेक बडोनी का सेना में अधिकारी पद‌ पर चयन‌ हो गया है। भारतीय सेना में कमीशन अधिकारी के रुप में चयन होने के बाद अभिषेक बडोनी अब अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई के लिए रवाना होंगे। आज 30 अक्टूबर से उनकी ट्रेनिंग शुरू हो गई है। अभिषेक ने बीटेक किया है। पढ़ाई कंपलीट होने के बाद उनका चयन‌ टीसीएस में हुआ था। लेकिन उनका सपना सेना में जाने का था। जिसके लिए वह मेहनत करते रहे और वह मुकाम भी हासिल कर लिया। उनके सेना में अधिकारी पद‌ पर चयन‌ होने पर परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Exit mobile version