Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, अज्ञात पर केस दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का फर्जी ट्विटर एकाउंट बनाने का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला-

मिली जानकारी के अनुसार डालनवाला थानाध्यक्ष नंद किशोर भट्ट ने बताया कि बीजेपी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। जिस पर आरोप लगाया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम ट्विटर पर फर्जी एकाउंट बनाया गया। आरोप है कि इस पर पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष की छवि धूमिल करने से जुड़े ट्विट किए गए। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस एकाउंट बंद कराने की प्रक्रिया के साथ ही इस बनाने वाले की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version