Site icon Khabribox

तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, अल्मोड़ा में कल होगी बैठक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जिसमें कांग्रेस सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव तीन नवंबर से तीन दिनी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। जिसमें वह प्रदेश संगठन के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में पार्टी की पैठ मजबूत करने को लेकर मंथन करेंगे।

तीन नवंबर को‌ होगी बैठक

जिसमें कांग्रेस ने अब प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के दौरे के साथ प्रदेश संगठन के कार्यक्रम भी पर्वतीय क्षेत्रों में तय किए हैं। तीन नवंबर को अल्मोड़ा के धारानौला में पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और चमोली जिलों के पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों व पूर्व सांसदों की बैठक रखी है। वहीं चार नवंबर को प्रदेश प्रभारी कुमाऊं और गढ़वाल का दौरा करेंगे। इसके बाद पांच नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों व पूर्व सांसदों के साथ बैठक में देवेंद्र यादव सम्मिलित होंगे।

Exit mobile version