Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बंशीधर तिवारी को मिला हेवलवाणी गढ़भूमि सम्मान, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को हेवलवाणी गढ़भूमि सम्मान से सम्मानित किया गया।

बंशीधर तिवारी को मिला सम्मान

इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक रेडियो हेवलवाणी चंबा टिहरी गढ़वाल के निदेशक राजेन्द्र सिंह नेगी, रवि नेगी से भेंट की‌। जिस पर इन लोगों ने बंशीधर तिवारी को हेवलवाणी गढ़भूमि सम्मान 2022 प्रदान किया। साथ ही उत्तराखंडी टोपी व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सामुदायिक रेडियो हेवलवाणी के 21 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को गढ़भूमि सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया था।

Exit mobile version