Site icon Khabribox

उत्तराखंड ब्रेकिंग: उत्तरकाशी से देहरादून तक महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.7 रही तीव्रता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग में आज सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके-

मिली जानकारी के अनुसार उत्‍तराखंड में चीन सीमा से सटे उत्‍तरकाशी जिले में रविवार सुबह करीब 8.33 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए‌। जिससे लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए‌। यह झटके देहरादून से लेकर उत्‍तरकाशी तक महसूस किए गए। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित डुंडा भटवाड़ी बड़कोट नौगांव क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.7 रिक्‍टर रही। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। वहीं टिहरी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए‌।

Exit mobile version