Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी एक और बेटी, पुलिस में शिकायत के बाद किया सुसाइड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई हैं। यहां लगातार दहेज के लिए बेटियो को प्रताड़ित करने और जान से मारने की खबरें सामने आ रही है।

जानें पूरा मामला-

मिली जानकारी के अनुसार एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवाहिता की खुदकुशी के बाद देहरादून पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। मृतक के परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस ने समय रहते मामले में कार्रवाई की होती तो उनकी बेटी आज जिंदा होती। मामला सहसपुर के शंकरपुर क्षेत्र का है। जहां 1 नवंबर को भारती नाम की विवाहिता ने सुसाइड कर लिया था। भारती ने इसी साल फरवरी में सौरभ ठाकुर के लिए लव मैरिज की थी। आरोप है कि भारती के ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसे काफी प्रताड़ित किया। वहीं भारती के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे हताश होकर भारती ने जान दे दी।

Exit mobile version