Site icon Khabribox

नैनीताल: हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में अधिवक्ता व शहरवासियों ने जताया विरोध, आज निकलेगा जुलूस

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में हाई कोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में लगातार अधिवक्ताओं द्वारा विरोध जताया जा रहा है।

शहर में आज निकलेगा भारी जुलूस

जिस पर अब अधिवक्ता और तमाम शहरवासी सड़क पर उतरकर विरोध जताएंगे। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड पर्वतीय राज्य संगठन के बैनर तले आयोजित होने जा रहे जुलूस को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, तल्लीताल व्यापार मंडल और तमाम संगठनों ने समर्थन दिया है। यह जुलूस आज आठ नवंबर को निकलेगा। जिसमें मल्लीताल श्रीराम सेवक सभा से मालरोड होते हुए तल्लीताल तक जुलूस आयोजित किया जाएगा। हाई कोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में आज आठ नवंबर को दोपहर दो बजे से विशाल रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Exit mobile version