Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्यस्तरीय ओपन बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तरकाशी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ ने जीते मैच

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रुद्रपुर में राज्यस्तरीय ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

फुटबॉल प्रतियोगिता

जिसमें चौथे दिन उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने-अपने मैच जीते। फुटबाल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में उत्तरकाशी ने ऊधमसिंह नगर को 5-0 से हराया। दूसरे मैच में बागेश्वर ने मुनस्यारी को 4-0 से हराया। तीसरे मैच में पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को टीम 2-0 से हराया। इस प्रतियोगिता के ग्रुप ए के मैच पूरे हो गए हैं। जिसके बाद अब ग्रुप बी में चयनित टीमों के मैच खेले जा रहे हैं।

Exit mobile version