Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां के युवक की जापान में हुई मौत, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जापान में गढ़वाल के एक युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

उत्तराखंड सरकार से मदद की गुहार

पूरब सिंह पोखरियाल चमियाला केमर गांव के निवासी थे। वो जापान के होटल में जॉब करते थे। 15 सालों से वो जापान में ही रह रहे थे। मंगलवार सुबह उनका अचानक निधन हो गया। जिस पर परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड सरकार से उनका शव भारत लाने की मांग की है, ताकि वो उनके अंतिम दर्शन कर सकें।

Exit mobile version