Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में लगातार दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। वहीं अब यहां एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौत हो गई।

सड़क हादसे में एक की मौत

जानकारी के अनुसार देर रात स्कूटी सवार दो युवक कनखल की तरफ आ रहे थे। तभी हरियाणा नंबर HR 6S 4445 एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा होते ही स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर पड़े, जिनमें से एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों ने ट्रक को रोक लिया, लेकिन इस बीच चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version