Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की बालिका वर्ग की टीम का हुआ चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌‌ उत्तराखंड ओलंपिक संघ एवं उत्तरांचल वालीबॉल एसोसिएशन ने स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में वालीबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए टीम का चयन कर लिया है।

वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन

जिसमें उत्तराखंड की बालिका वर्ग की टीम का चयन किया गया है। इसमें 14 से 19 नवंबर तक जम्मू कश्मीर में 48वीं जूनियर नेशनल (बालक एवं बालिका) वालीबॉल चैम्पियनशिप में चयनित टीम हिस्सा लेगी। इसमें प्रदेश के 10 जिलों से आई 55 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Exit mobile version