Site icon Khabribox

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने परिजनों से पूछा सवाल, कहा- क्यों है एसआईटी की जांच पर संदेह

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल हाईकोर्ट में शुक्रवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सुनवाई की।

परिजनों से विस्तृत जवाब पेश करने को कहा

जिसमें हाईकोर्ट ने जांच सीबीआई से कराए जाने को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने अंकिता भंडारी के माता पिता से अपना विस्तृत जवाब पेश करने को कहा है। जिसमें कोर्ट ने अंकिता के माता-पिता से पूछा है कि उन्हें एसआईटी की जांच पर संदेह क्यों हो रहा है? मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। आपको बता दें कि वनंत्रा रिजॉर्ट में जॉब करने वाली अंकिता की रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अपने साथियों के साथ मिल कर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version