Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां हुई नृशंस हत्या, शरीर के किए कई टुकड़े, झाड़ियों में फेंका शव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस को झाड़ियों से बुरी हालत में एक लाश मिली है।

झाड़ियों में मिला शव-

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सिडकुल के सेक्टर 9 स्थित झाड़ियों के पास राहगीरों को एक नर कंकाल मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के हाथ के पंजे, सिर और धड़ अलग अलग मिले।आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर लाश छिपाने के मकसद से झाड़ियों में फेंकी गई होगी। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए जांच कर रही है।

Exit mobile version