Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां श्रृद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 12 श्रद्धालु घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार में एक श्रद्धालुओ से भरी बस पलट‌ गई। जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए।

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी-

जानकारी के अनुसार गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि शनिवार रात श्रद्धालु हरिद्वार से मथुरा जा रहे थे। जैसे ही श्रद्धालुओं की बस मंगलौर कोतवाली के पास बाइपास पर स्थित पुल से नीचे उतरी तो अचानक ही अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि 12 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

Exit mobile version