Site icon Khabribox

हल्द्वानी: एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, जल्द चुनाव तिथि घोषित करने की उठाई मांग

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ यहां छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नैनीताल रोड में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका।

जल्द चुनाव की तिथि हो घोषित

इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गयी। नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इससे पहले एमबीपीजी कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला घुमाया गया। नगर मंत्री निखिल सोनकर ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री को छात्र संघ चुनाव की तिथि जल्द घोषित करनी चाहिए। साथ ही कुमाऊं विवि को सभी परीक्षाओं का रिजल्ट भी जल्द जारी करना चाहिए। चेताया कि ऐसा न होने पर संगठन बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा।

यह लोग रहें मौजूद-

इस मौके पर नगर अध्यक्ष विशाल शर्मा, गौरव, अभिषेक, जिला संयोजक सूरज आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version