Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो गये है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भगवान मदमहेश्वर के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए आज सुबह 8 बजे विधि-विधान से बंद हो गये हैं। पुजारी शिव शंकर लिंग ने भगवान मदमहेश्वर को समाधि पूजा शुरू की तथा भगवान को भस्म, भृंगराज फूल, बाघांबर से ढक दिया

जानें

आज शुक्रवार को शुभ लग्नानुसार भगवान मदमहेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद कर दिये गयेे। बताया गया है कि कपाट बंद होने के बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश से रवाना होगी। जिसमें 19 नवंबर को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली गौंडार गांव से रवाना होगी और रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी‌। इसके बाद 20 नवंबर को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर रांसी से रवाना होकर अंतिम रात्रि प्रवास के लिए गिरीया गांव पहुंचेगी। 21 नंवबर को गिरीया गांव से रवाना होकर शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी।

Exit mobile version