Site icon Khabribox

हल्द्वानी: कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान, 20 लोगों पर किया हमला

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां मुनगली गार्डन में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। अब तक एक सप्ताह में यहां 20 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं।

कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग

इस वजह से लोगों में दहशत बनी हुई है। इस कारण बच्चे डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लोगों ने कहा है कि लोग अपने साथ डंडा लेकर ही घर से बाहर निकल पा रहे हैं। जिस पर लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version