Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ऊंचाई के इलाकों में हुई बर्फबारी, सुबह शाम बढ़ी ठिठुरन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब मौसम में बदलाव हो रहा है। लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

पहाड़ में बढ़ी ठंड

जिस वजह से चोटियों पर हुए हिमपात के बाद उत्तराखंड में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है और इस कारण सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। हिमपात के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान माइनस में पहुंच चुका है। जोहार, दारमा और व्यास घाटी में हिमपात के चलते ठंड बढ़ चुकी है।

Exit mobile version