Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां प्रेमी के लिए घर से भागी महिला, जहर देकर प्रेमी ने जंगल में फेंकी लाश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

जहर देकर जंगल में फेंका शव

मिली जानकारी के अनुसार घटना अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र की है। रुद्रप्रयाग में युवक ने शादीशुदा प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए सारी हदें पार कर दी। युवक ने प्रेमिका से जान देने की बात कही। प्रेमिका ने जहर पी लिया। जब प्रेमिका की मौत हो गई तो आरोपी उसकी लाश जंगल में फेंककर घर चला आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी की निशानदेही पर 33 वर्षीय वंदना देवी का शव बरामद कर लिया गया है। आरोपी का नाम चंद्रमोहन पुत्र बीरबल है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version