Site icon Khabribox

हल्द्वानी: आज से हड़ताल पर गए सफाई कर्मी, कूड़ा गाड़ी लेकर पंहुचे नगर आयुक्त

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दैनिक मानदेय 500 रुपये किए जाने सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज शुक्रवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है।

हड़ताल पर सफाई कर्मी

जिस पर शहर में सुबह से कूड़ा कलेक्शन में समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कांडपाल कूड़ा वाहन लेकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को पहुंचे। नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई कर्मियों की मानदेय बढ़ाने की मांग जायज है और निगम उसे लेकर प्रयास कर रहा है। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर भी काम किया जा रहा है।

Exit mobile version