Site icon Khabribox

उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बनें मशहूर गीतकार व लेखक प्रसून जोशी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नए ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। यह जिम्मेदारी मशहूर गीतकार और लेखक प्रसून जोशी को सौंपी गई है।

ब्रांड एंबेसडर प्रसून जोशी

जी हां उत्तराखंड के नए ब्रांड एंबेसडर प्रसून जोशी बनाए‌ गये है। देहरादून उत्तराखंड सरकार ने फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष व वरिष्ठ कवि लेखक गीतकार पदम श्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया है।

सीएम ने दी शुभकामनाएं

इस संबंध में सीएम धामी ने उनको शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है “उत्तराखंड के गौरव, प्रख्यात कवि, गीतकार एवम् वर्तमान में फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, ‘पद्मश्री’ श्री प्रसून जोशी जी को हमारी सरकार ने आज आधिकारिक रूप से उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एंबेसडर नियुक्त किया है।’

Exit mobile version