Site icon Khabribox

नैनीताल: पैर फिसलने से खाई में गिरा पुलिस कर्मी, गंभीर रूप से घायल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहांं शुक्रवार देर रात एक पुलिस कर्मी का अचानक पैर फिसल गया और खाई में गिरने से पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

खाई में गिरने से पुलिस कर्मी घायल

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल शहर में देर रात किलबरी पंगोट मार्ग पर हिमालय दर्शन से दो किलोमीटर आगे एक पुलिस कांस्टेबल खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीआरएफ व कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार जख्मी पुलिस कर्मी संजय आर्य उच्च न्यायालय में तैनात है। वह हिमालय दर्शन क्षेत्र में अपनी निजी कार से गया था। लघुशंका के लिए वह सड़क किनारे गया कि एकाएक संतुलन बिगड़ने से खाई में जा गिरा।

Exit mobile version