Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एसडीएम को भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत करना पड़ा भारी, किया गया प्रशासनिक स्थानांतरण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पुरोला में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी और भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच आपसी विवाद के बाद बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें यह खबर सामने आई है कि उप जिलाधिकारी को भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत करना भारी पड़ा है। अधिकारी का प्रशासनिक स्थानांतरण‌ कर दिया गया है।

जानें-

दरअसल SDM सोहन सिंह सैनी ने शनिवार को स्थानीय भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और आरोप लगाया कि विधायक सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कि विधायक अनावश्यक काम का प्रेशर बना रहे थे‌ और यह भी आरोप लगाया कि विधायक द्वारा उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम करने की भी कोशिश की जा रही है। वहीं पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश लाल ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने 21 मई को अतिक्रमण हटाने के नाम पर वैध मकान तुड़वाए हैं। साथ ही अपने पद और सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिसमें यह कहा जा रहा था कि विधायक अपने क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने से नाराज थे। इसी वजह से एसडीएम और विधायक के बीच मन-मुटाव हो गया है।

Exit mobile version