March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड की नंदिनी कश्यप का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, आज से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। जिसमें क्रिकेट के क्षेत्र में भी काफी नाम कमा रही है।

नंदिनी का इंडिया अंडर-19 टीम में चयन

देहरादून की नंदनी कश्यप ऐसी ही होनहार बिटिया हैं। नंदनी कश्यप का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन हो गया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आज 27 नवंबर से खेली जाने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगी। इसी के साथ नंदिनी अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। जल्द ही हम नंदिनी कश्यप को टीम इंडिया की जर्सी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौके-छक्के लगाते देखेंगे। नंदनी का टीम इंडिया में चुना जाना पूरे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।