Site icon Khabribox

उत्तराखंड का दूल्हा, अमेरिका की दूल्हन, बंधे शादी‌ के बंधन में

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से एक खबर सामने आई है। यहां एक शादी‌ काफी चर्चा में बनी हुई है।

चर्चा का विषय बना यह विवाह

फ्रेंचस्का अमेरिका में डॉक्टर हैं। उनका विवाह चंबा ब्लॉक के आराकोट में रहने वाले विकास से हुआ है। दोनों ने उत्तराखंडी रीति-रिवाज से शादी की। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि अमेरिका की रहने वाली फ्रेंचस्का भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं। विकास और फ्रेंचस्का विवाह के बाद अमेरिका लौट गए। दोनों का विवाह टिहरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

Exit mobile version