Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 12 वर्षीय किशोर पर गुलदार ने किया हमला, जंगल में मिला शव

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे ग्रामीण में लोग दहशत में अपना गुजारा कर रहे हैं।

गुलदार का बढ़ता आतंक

पहाड़ों में लगातार गुलदार के हमलों की खबरें भी सामने आ रही है। जिसके बाद अब एक मामला टिहरी से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मयकोट के अल्दी तोक में निवासरत रणवीर चंद्र का 12 वर्षीय बेटा अरनव चंद रविवार बीती शाम को अपने दोस्तों के साथ खेलने मयकोट गांव में गया था। शाम 5 बजे के लगभग वह मयकोट गांव से वापस अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। अरनव जब शाम 6 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ शुरू की। रास्ते में खून के धब्बे मिलने पर ग्रामीणों ने जंगल में उसकी तलाश की। रास्ते से 150 मीटर दूर झाड़ियों में रात 2:30 बजे अरनव का शव बरामद हुआ। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version