Site icon Khabribox

उत्तराखंड: झगड़ा होने पर प्रेमिका को जिंदा जलाया, प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पिछले एक साल से पति से अलग होकर लिव इन में रह रही महिला को उसी के लिव इन पार्टनर ने जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया है।

प्रेमी ने किया मारने का प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप की है। बीती 22 नवंबर को संजय और महिला के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि लिविंग पार्टनर ने ही महिला को मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया। महिला की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में अब पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लिविंग पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version