Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कैफे में हुई हाथापाई में एक युवक की हत्या, सीएम ने मामले में एसओ को किया निलंबित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की राजधानी के एक कैफे में हाथापाई के बीच एक युवक की हत्या कर दी गई।

जानें पूरा मामला-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली के रहने वाले विपिन रावत नाम के युवक पर 23 नवंबर को बेसबॉल से हमला कर दिया गया। युवक अपनी फ्रेंड के साथ कैफे में गया था। इस दौरान उसकी फ्रेंड पर 2 पुरुषों और महिलाओं ने हमला कर दिया। जब युवक उसे बचाने लगा तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान जमकर हाथापाई की गई। उन लोगों ने विपिन पर बेसबॉल से हमला कर दिया। जिसमें अस्पताल में युवक की मौत हो गई।

एसओ निलंबित

इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को संज्ञान में लेकर लखीबाग चौकी के एसओ को निलंबित कर दिया है। वहीं देहरादून पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version