Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रही है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यह रहेगा कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर को पहली बार दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं।

उत्तराखंड दौरे में आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति यहां पहुचं द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। जिसमें राष्ट्रपति 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में ही रहेंगी।

यह रहेगा कार्यक्रम

राष्ट्रपति मुर्मू 8 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इस दौरान वह राजभवन जाएंगी। जिसके बाद वह रात को आशियाना में विश्राम करेंगी। उसके बाद 9 दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में पहुचं भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी। अफसरों को संबोधित करने के बाद दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। यह कार्यक्रम 9 दिसंबर को होगा। दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के साथ ही आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को भी राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी।

Exit mobile version