उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब शीतकाल के लिए चारधाम यात्रा बंद हो गई है। वहीं इस चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
60 करोड़ रुपए दिए दान
जिसमें इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में रही तो वहीं उनसे मिलने वाला दान करोड़ों में। जिस पर इस बार चारधाम यात्रा में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। यात्रियों ने इस बार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को 60 करोड़ का दान दिया।
बड़ी संख्या में पंहुचे श्रद्धालु
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस बार 1763549 तीर्थ यात्री बदरीनाथ और 1563275 तीर्थ यात्री केदारनाथ दर्शनों को पहुंचे। बीते सीजन में दोनों धामों में दर्शन करने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 33.26 लाख रही। जिससे दोनों धाम में 60 करोड़ की धनराशि दानस्वरूप प्राप्त हुई