Site icon Khabribox

बार एसोसिएशन ने उठाई नैनीताल हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति की मांग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कमी पर चिंता जताई है।

बार एसोसिएशन ने न्यायाधीशों की कमी पर जताई चिंता

जिस पर बार एसोसिएशन ने इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व विधि मंत्री भारत सरकार से उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति शीघ्र किए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन का कहना है कि निकट भविष्य में कुछ न्यायाधीशों को सेवानिवृत्त होना है। ऐसी स्थिति में वादों के और अधिक लंबित रहने की आशंका है।

Exit mobile version