Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री कल करेंगे विभिन्न ‌जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 31 मई मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल केंद्र पोषित योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे गांधी हॉल में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।

लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील-

इस संवाद कार्यक्रम में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में केंद्र के निर्देश पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री शिरकत करेंगे। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने‌ बताया कि गांधी हॉल पंतनगर और नैनीताल जिले में एमबी पीजी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों से संवाद का सीधा कार्यक्रम होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और केंद्र पोषित योजनाओं के लाभार्थियों से ज्यादा से ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीधे संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।

Exit mobile version