बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में उत्तरायणी मेला भव्य रूप से आयोजित होने वाला है।
उत्तरायणी मेला
जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए नगरपालिका ने नगर के रास्तों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। बागनाथ मंदिर को जाने वाले रास्ते के साथ ही ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान को जोड़ने वाले दुग बाजार के रास्ते की मरम्मत की जा रही है। जिसमें दोनों रास्तों में टाइल्स लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि दुग बाजार और बागनाथ गली के रास्तों के पुनर्निर्माण का कार्य मेले से पहले पूरा हो जाएगा।