Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उड़ता उत्तराखंड बनने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं हम- हरीश रावत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है और नशे के सौदागरों पर लगातार पुलिस की कार्यवाही जारी है। जिसमें इस नशे के दलदल में सबसे ज्यादा युवा वर्ग फंस रहा है। जो एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है।

सोशल मीडिया पर की यह पोस्ट

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। पूर्व सीएम ने कहा कि उड़ता उत्तराखंड बनने की दिशा में हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। नशे के प्रकोप ने पंजाब को तो सजग कर दिया है। वहां नशे के खिलाफ सरकार को कदम उठाने के लिए बाध्य कर दिया है। अब उत्तराखंड में नशे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि यहां शराब और चरस ही नहीं, बल्कि स्मैक का चलन भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। देहरादून में जहां शैक्षिक संस्थान हैं वहां स्मैक का धंधा हो रहा है। कहा कि राज्य के युवाओं को नशे के दलदल में देखकर दु:ख होता है।

Exit mobile version