Site icon Khabribox

उत्तराखंड: IMA पासिंग आउट परेड: आज सेना को मिले 314 युवा अफसर, मित्र देशों के कैडेट्स भी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आज IMA पासिंग आउट परेड हुई। जिसमें आज भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर देश की सेना में अफसर बन गए।

पासिंग आउट परेड

आज शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली। जिसमें सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। इनमें 30 कैडेट्स मित्र देशों के हैं, वहीं 314 भारतीय मूल के कैडेट्स इस परेड में शामिल हुए।

इतने कैडेट्स शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पासिंग आउट परेड में सबसे ज्यादा कैडेट्स यूपी से हैं. इनकी संख्या 51 है। वहीं उत्तराखंड के 29 और हरियाणा के 30 जैंटलमैन कैडेट इस परेड में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा IMA से पास होने वाले 30 विदेशी कैडेट्स में भूटान के 13 कैडेट्स, मालदीव के 3 कैडेट्स, म्यांमार का 1 कैडेट, नेपाल के 2 कैडेट्स, श्रीलंका के 4 कैडेट्स, सूडान का 1 कैडेट, तंजानिया का 1 कैडेट, तुर्किस्तान का 1 कैडेट, वियतनाम का 1 कैडेट, उज्बेकिस्तान का 1 कैडेट और तजाकिस्तान के 2 कैडेट्स शामिल हैं।

Exit mobile version